मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
300 बिल्लियों का हत्यारा गिरफ्तार
उत्तरी कैल‍िफोर्निया के एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने फ्रीजर में ठूँसकर रखी गई लगभग 300 मरी हुई बिल्लियाँ बरामद कर इस घृणित काम को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय मीडिया साकरामेंटो बी के मुताबिक पुलिस द्वारा साकरामेंटो के एक मकान से यह बिल्लियाँ बरामद हुईं। इस संबंध में वहाँ रहने वाले 47 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि वहाँ से 30 जीवित बिल्लियाँ मिली हैं। उन्हें शहर के पशु नियंत्रण कार्यकर्ताओं की देखरेख में दे दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मकान में बिल्लियों का मल बिखरा हुआ था और वहाँ युवक की 81 वर्षीय माँ भी रहती है।
और भी
आयफा की मेजबानी की दौड़ में आयरलैंड
दक्षिण अफ्रीका में अय्यप्पा मंदिर
भारत बेहतर मदद कर सकता है -लौरा
नर्गिस प्रभावितों को 20 लाख की मदद
...और हँसी के दौरे पड़े फुजीमोरी को
मोगादिशु के दंगों ने उग्र रूप लिया