दक्षिण अफ्रीका में भगवान अय्यप्पा के भक्त अब प्रिटोरिया में बन रहे अय्यप्पा मंदिर में अपने इष्टदेव के दर्शन कर सकेंगे।
प्रिटोरिया भजनई मंदरम के वरिष्ठ अधिकारी राज कोलापन ने बताया कि भारत से आए पुजारियों ने मंदिर के प्रतिष्ठापन समारोह को संपन्न कराया। इसमें पूरे दक्षिण अफ्रीका से भक्तगण आए थे।
कोलापन ने कहा कि मंदिर यहाँ के हिंदू समुदाय के प्रयासों को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं के पास अब एक संस्थान है।
|