मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नर्गिस प्रभावितों को 20 लाख की मदद
10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका
म्यांमार में आए चक्रावाती तूफान नर्गिस से प्रभावित हुए लोगों के लिए यूरोपीय आयोग ने 20 लाख यूरो की आपातकालीन राहत देने की घोषणा की है। चक्रावात के कारण अभी तक 10 हजार लोगों के मारे जाने की खबर है।

यूरोपीय आयोग के मानवीय सहायता विभाग द्वारा जुटाई जाने वाली इस राशि को जल्द उपलब्ध कराने के कार्य को गति दे दी गई है, जिससे आपदाग्रस्त क्षेत्र में बचे लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

यूरोपीय आयोग के विकास और मानवीय सहायता विभाग के आयुक्त लुईस माइकल ने कहा कि हर एक घंटे के गुजरने के साथ ही म्यांमार से आने वाली खबरें अप्रिय होती जा रही हैं। यह एक भयानक तबाही है, जिसके लिए तुरंत और प्रभावी मानवीय प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष की ओर से भी म्यांमार के लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई है। म्यांमार के विदेशमंत्री न्यान विन ने कहा था कि उनका देश इस विकराल प्राकृतिक आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलने वाली हर अंतरराष्ट्रीय सहायता का स्वागत करेगा।
और भी
इसराइल ने ईंधन उपलब्ध कराया
ईरान को रियायती पैकेज देगा अमेरिका
अब कब्रिस्तान भी ऑनलाइन!
ईरान में 12 अपराधियों को फाँसी
यमन में मुठभेड़, 50 से ज्यादा मरे
दाढ़ी बढ़ाओ या सजा पाओ!