मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोगादिशु के दंगों ने उग्र रूप लिया
सोमालिया की राजधानी में खाद्य पदार्थों की कीमतों और मुद्रास्फीति की दर में इजाफा होने के कारण भड़के दंगों से कड़ाई से निपटने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में कम से कम पाँच लोग मारे गए।

करीब 20 हजार लोग मोगादिशु की सड़कों पर उतर आए। इनका गुस्सा नकली मुद्रा छापने वालों और बेईमान कारोबारियों के खिलाफ था, जो सोमाली की मुद्रा शिलिंग की बजाय अमेरिकी डॉलर को तरजीह दे रहे हैं।

मुद्रास्फीति की दर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का यह एक कारण बताया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए पुलिस आती इससे पहले ही दंगाइयों ने टायरों में आग लगा दी, सड़क से गुजरते वाहनों पर पथराव किया और दुकानों की खिड़कियों को नुकसान पहुँचाया।

लूटपाट मचा रहे दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू की। झड़प में गोलीबारी हुई और ग्रेनेड भी चले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाबेरी और धारकिले में दो-दो तथा केफोर में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

मोगादिशु के दक्षिणी इलाकों में भी कई घायल हुए हैं। गौरतलब है कि सोमालिया में पड़े भीषण सूखे के कारण यहाँ अनाज की कीमतों में पिछले एक वर्ष में 110 से 375 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
और भी
इसराइल ने ईंधन उपलब्ध कराया
ईरान को रियायती पैकेज देगा अमेरिका
अब कब्रिस्तान भी ऑनलाइन!
ईरान में 12 अपराधियों को फाँसी
यमन में मुठभेड़, 50 से ज्यादा मरे
दाढ़ी बढ़ाओ या सजा पाओ!