मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसराइल ने ईंधन उपलब्ध कराया
इसराइल ने गाजा में मानवीय सहायता उपलब्ध कराने वाली एक एजेंसी के वाहनों को ईंधन उपलब्ध करा दिया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र वहाँ ईंधन की कमी के कारण मानवीय सहायता पर रोक लगाने की तैयारी कर चुका था।

गाजा के इसराइली सेना के समन्वयक पीटर लर्नर ने कहा कि गाजा में एक तिहाई जनसंख्या के लिए मानवीय सहायता उपलब्ध कराने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ( यूएनआरडब्ल्यू) के अनुरोध के अनुसार वहाँ पाइप के जरिये ईंधन भेज दिया गया है।

यूएनआरडब्ल्यू के प्रवक्ता क्रिस्टोफर गुन्नेस ने कहा कि इसराइल द्वारा उपलब्ध कराया गया ईंधन गाजा में खाद्य वितरण अभियान को बीस दिन चलाने के लिए पर्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि इसराइल द्वारा ईंधन आपूर्ति पर प्रतिबंध और फिल‍िस्तीनी तेल वितरकों की हड़ताल के कारण गाजा पट्टी में ईंधन की जबरदस्त कमी उत्पन्न हो गई है।
और भी
ईरान को रियायती पैकेज देगा अमेरिका
अब कब्रिस्तान भी ऑनलाइन!
ईरान में 12 अपराधियों को फाँसी
यमन में मुठभेड़, 50 से ज्यादा मरे
दाढ़ी बढ़ाओ या सजा पाओ!
बेटी के हत्यारे को जानती हूँ-फियोना