मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान को रियायती पैकेज देगा अमेरिका
अमेरिका ने कहा है कि ईरान को संवेदनशील परमाणु संवर्धन कार्यक्रम छोड़ने के बदले में संशोधित आर्थिक रियायती पैकेज जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगाहालाँकि उसके द्वारा इस संबंध में सकारात्मक रवैया अपनाए जाने की संभावना बहुत कम है।

यह पूछे जाने पर कि ईरान को वह आर्थिक रियायती पैकेज सहायता कब उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर विश्व के प्रमुख देशों ने लंदन में हुई बैठक में सहमति जताई थी, अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस बारे में कार्रवाई बहुत जल्द होगी।

अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी देशों चीन, रूस, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी के अधिकारी अब लंदन में लिए गए निर्णय की समीक्षा कर रहे हैं और इस बारे में ईरान से जल्द ही सम्पर्क किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उपजा विवाद सुलझाने के लिए लंदन में हुई छह पक्षीय वार्ता में शामिल देशों चीन, रूस, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी ने ईरान को यूरेनियम संवर्धन कार्य स्थगित करने की बदले में रियायती प्रस्तावों का एक पैकेज तैयार किया है।

इस रियायती पैकेज में उसे नागरिक विमानन के क्षेत्र के साथ नागरिक और सैन्य परमाणु कार्यक्रमों ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में व्यापक सहयोग की व्यवस्था है।

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को रोकने की शर्त को मानने से इनकार करते हुए कहा था कि वह ऐसे किसी रियायत पैकेज पर विचार नहीं करेगा जो उसे उसके परमाणु तकनीक के अधिकार से वंचित करे।
और भी
अब कब्रिस्तान भी ऑनलाइन!
ईरान में 12 अपराधियों को फाँसी
यमन में मुठभेड़, 50 से ज्यादा मरे
दाढ़ी बढ़ाओ या सजा पाओ!
बेटी के हत्यारे को जानती हूँ-फियोना
तहखाने की भनक किसी को नही थी