मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेना के हमले में 13 लोगों की मौत
सूडानी सेना के एक विमान ने दारफुर में एक प्राथमिक विद्यालय और एक भीड़भाड़ वाले बाजार को निशाना बनाया जिसमें सात बच्चों सहित 13 लोग मारे गए हैं।

दारफुर में सहायता उपलब्ध कराने वाले दो संगठनों दारफुर डियारीज और दारफुर शांति एवं विकास संगठन ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि सूडानी सरकार के एंटोनोव विमान ने उत्तर दारफुर में स्थित शिगाग कारो गाँव के ऊपर बहुत देर तक चक्कर लगाने के बाद कई बम गिराए।

संगठनों के अनुसार इस हमले में शिगाग कारो स्कूल की एक कक्षा पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस हमले में पाँच वर्षीय छात्र यूसुफ आदम हमीद सहित सात बच्चे मारे गए और 30 घायल हो गए। इसके साथ ही इस हमले में एक बाजार भी निशाना बना जहाँ छह लोग मारे गए और छह दुकानें नष्ट हो गईं।

सूडानी सेना इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थी, लेकिन उसने इस क्षेत्र में किसी प्रकार के हमले से इनकार किया है। यह घटना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्ररिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन है क्योंकि उसके तहत इस क्षेत्र में हमले के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला हवाई उड़ान प्रतिबंधित है।
और भी
अब कब्रिस्तान भी ऑनलाइन!
ईरान में 12 अपराधियों को फाँसी
यमन में मुठभेड़, 50 से ज्यादा मरे
दाढ़ी बढ़ाओ या सजा पाओ!
बेटी के हत्यारे को जानती हूँ-फियोना
तहखाने की भनक किसी को नही थी