मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब कब्रिस्तान भी ऑनलाइन!
पाकिस्तानी शहर कराची में दुनिया का पहला ऐसा कब्रिस्तान है, जहाँ लोग अपने बिछुडे़ प्रियजनों की कब्र को घर बैठे इंटरनेट पर देख सकेंगे।

करीब 64 एकड़ क्षेत्र में फैली वादी-ए-हुसैन कब्रिस्तान ने वर्ष 2004 में अपनी ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की। इसमें फिलहाल 50 हजार लोगों को दफनाने की जगह है और इसमें करीब 2000 कब्रें बनाई जा चुकी हैं।

कब्रिस्तान के संरक्षक मोहम्मद जैदी ने कहा कि कब्रिस्तान सिर्फ शिया मुस्लिमों के लिए है। इस ऑनलाइन सेवा का मकसद उन लोगों को सेवा उपलब्ध कराना है, जो विदेश में रहते हैं और उनके परिवार पाकिस्तान में रहते हैं।

जैदी ने कहा कि ये लोग अपने प्रियजनों के दफनाए जाने के समय या उसके बाद उनकी कब्र पर नहीं आ पाते। प्रत्येक कब्र को एक आईडी दी गई है और इंटरनेट इस्तेमालकर्ता कब्रिस्तान की वेबसाइट पर इसे देख सकता है।

जाने-माने शिया विद्वान शबीर हुसैन जैदी का मानना है कि ऑनलाइन कब्रिस्तान एक हल है क्योंकि शरियत में इंटरनेट के जरिये फातिहा (प्रार्थना) पढ़ने की इजाजत है।
और भी
ईरान में 12 अपराधियों को फाँसी
यमन में मुठभेड़, 50 से ज्यादा मरे
दाढ़ी बढ़ाओ या सजा पाओ!
बेटी के हत्यारे को जानती हूँ-फियोना
तहखाने की भनक किसी को नही थी
क्यों नाराज हैं लिंडसे लोहान?