यमन के साडा प्रांत में सैनिकों से हुई मुठभेड़ में 19 शिया विद्रोहियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी के अनुसार प्रांत में सैन्य शिविर पर नियंत्रण के लिए दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में मरने वालों की तादाद 50 से अधिक हो गई है।
जैदी शिया विद्रोही संगठन के प्रमुख ने पश्चिमोत्तर यमन में शुक्रवार से ही रक्तपात की शुरुआत करने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया रविवार को हाद्यान जिले में हुई एक मुठभेड़ में छह सैनिक घायल हो गए थे।
दाफा सैन्य शिविर पर पुनः कब्जे के लिए सेना ने हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। दाफा सैन्य शिविर पिछले तीन महीने से विद्रोहियों के कब्जे में है।
|