मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बेटी के हत्यारे को जानती हूँ-फियोना
गोवा में मृत पाई गई ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की माँ फियोना मैक्कीओन ने सोमवार को दावा किया कि वे अपनी बेटी के एक संदिग्ध हत्यारे को जानती हैं।

फियोना का यह भी कहना है कि हत्यारा पैसे के मामले में एक ताकतवर व्यक्ति है। गोवा में नौ दिन बिता कर यहाँ लौटी फियोना ने कहा कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और इस व्यक्ति के बारे में मुझे बताया, वह बहुत धनी व्यक्ति है। इससे काफी कुछ पता चलेगा, जैसे पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश क्यों की।

फियोना ने कहा लोग यह कह रहे हैं कि उनके पास उसके तथा उसके समूह के बारे में काफी जानकारी है और वह इस संबंध में कुछ करना चाहते हैं। इस पूरे प्रकरण की जाँच अगर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जाए तो मुझे नहीं लगता कि वह इससे बच पाएगा।

उन्होंने कहा वह किसी से भी दिशा-निर्देश नहीं लेते हैं। हमें आशा है कि इसके बाद ही हम यथार्थ से रू-ब-रू हो पाएँगे। द गार्जियन अखबार ने खबर दी है कि स्कारलेट की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरप्तार किया गया है। गोवा के अंजना बीच पर 18 फरवरी को स्कारलेट का शव मिला था।
और भी
क्यों नाराज हैं लिंडसे लोहान?
तनाव ने बढ़ाई सेक्स से दूरी
ओबामा को उम्मीदवारी मिलने का भरोसा
ब्लेयर ने आलीशान भवन खरीदा
पेरिस हिल्टन करेंगी विवाह?
चुनाव नहीं लड़ेंगे जरदारी