अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान इन दिनों काफी नाराज चल रही हैं। लिंडसे की नाराजगी है एक अमेरिकी अल्कोहल कंपनी के मालिक से, जिन्होंने अपने विज्ञापन में उनके एक चित्र का उपयोग बिना उनकी इजाजत के किया है।
लिंडसे को पहले भी दो बार शराब पीकर नशे में गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा जा चुका है। इस प्रचार में उनके इसी चित्र का उपयोग किया गया है। इस विषय पर लोहान के वकील ब्लेयर बर्क ने इस काम के लिए कंपनी के अधिकारियों की कड़ी निंदा की है।
यूएसए टुडे नामक इस पत्रिका में प्रकाशित इस िचत्रइ को ब्लेयर ने गलत मानते हुए इसकी निंदा की है। उनका मानना है कि इस कंपनी ने इस तरह का प्रचार करके गैर जिम्मेदाराना रवैये का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने यह भी माना कि इसके लिए न तो लिंडसे से बात की गई और न ही उन्हें किसी तरह की धनराशि दी गई, जो सरासर गलत है। उन्होंने लिंडसे के ऊँचे प्रोफाइल का दुरुपयोग किया है।
|