मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा को उम्मीदवारी मिलने का भरोसा
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए निर्णायक मानी जाने वाली और मंगलवार को होने जा रही उत्तरी कैरोलिना और इंडियाना की प्राइमरी से पूर्व डेमोक्रेटिक दावेदार बराक ओबामा ने विश्वास जताया है कि उन्हें पार्टी की उम्मीदवारी हासिल होगी, लेकिन सीनेटर हिलेरी क्लिंटन के पीछे हटने तक यह दौड़ जारी रहेगी।

ओबामा ने एनबीसी के प्रेस से 'मिलिए कार्यक्रम' में कहा मुझे नहीं लगता कि सीनेटर हिलेरी क्लिंटन के अपने कदम पीछे हटाने का फैसला करने तक और सभी प्राइमरी और काकस के संपन्न होने तक उम्मीदवारी की दौड़ समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि यदि वह कल इंडियाना और उत्तरी कैरोलिना में हार भी जाते हैं तो भी उनका प्रचार अभियान नहीं थमेगा। इलिनोइस के डेमोक्रेटिक सीनेटर ने कहाहम चलते जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि अंतत: मैं ही डेमोकेटिक उम्मीदवार बनूँगा।

प्रेस से उनकी बातचीत में उनके धर्मगुरू जेरमिया राइट के बयानों का मुद्दा छाया रहा। ओबामा ने कहा मुझे लगता है कि सुपर डेलीगेट्स अपना फैसला कर सकते हैं। मुझे लगता है कि वे क्षणिक चुनाव को नहीं देख रहे हैं, बल्कि वे इस बात को देखेंगे कि चुनाव प्रचार अभियान कौन चला रहा है और कौन अमेरिका में बदलाव ला सकता है और चुनाव के बाद वास्तव में सरकार चला सकता है।

बोलिविया की सेना ने भय के माहौल के बीच चेतावनी दी है कि उपद्रव के परिणाम स्वरूप देश की संघीय एकता को खतरा हो सकता है। मतदान का मकसद उस विधान को अपनाना है जिससे सांता क्रूज के प्रशासकों का प्रांत पर नियंत्रण हो सके और उन्हें अपने सुरक्षों बलों के गठन का अधिकार मिल सके।

ये दो मुद्दे काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पूर्वी क्षेत्र में देश की सबसे ज्यादा गैस संपदा मौजूद है और यह बोलिविया की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से अहम है। अगर स्वायत्तता घोषित हो जाती है तो नौ प्रांतों वाला राष्ट्र पूर्वी और पश्चिम हिस्से में बँट जाएगा। इंडीज पर्वतों वाला पश्चिमी क्षेत्र अपेक्षाकृत गरीब है।

मोराल ने संविधान की पुन: रचना की कोशिशों के जरिये अपनी चुनौतियों को खत्म कर दिया है ताकि बहुसंख्यक देशज लोगों को ज्यादा फायदा मिल सके और भूमिस्वामियों की संख्या को सीमित किया जा सके।

ओबामा ने कहा जितने नए लोगों को हमने अपने साथ लिया है सभी 50 राज्यों में हमने जो संगठन खड़े किए हैं और हमारे प्रचार अभियानों में जो ऊर्जा रही है उससे मुझे संकेत मिलता है और सुपर डेलीगेट्स को भी संकेत मिलना चाहिए कि अमेरिकी जनता एक नयी दिशा में जाने को तैयार है और हम इसी की पेशकश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यदि मैं उम्मीदवार बनूँगा तो मैं नवंबर के चुनाव में डेमोकेट्स को जीताने का सर्वश्रेष्ठ मौका दूँगा।

ताजा डेलीगेट्स गिनती के अनुसार ओबामा के 1492 अंक तथा सीनेटर हिलेरी के 1338 अंक हैं। सुपर डेलीगेट्स श्रेणी में हिलेरी के 274 तथा ओबामा के 253 अंक हैं जबकि 268 के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

हिलेरी ने कल कहा थाहमें इंडियाना और उत्तरी कैरोलिना का इंतजार है। जून की शुरुआत में जब प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी तो जनता विभिन्न कारकों पर ध्यान दे सकेगी और फैसला कर सकेगी कि कौन तगड़ा दावेदार होगा।

उन्होंने कहा हमारे पास डेलीगेट्स हैं जिनका चुनाव लाखों लोग प्राइमरी में करते हैं और वे डेलीगेट्स हैं जिनका चुनाव कुछ हजार लोग काकस में करते हैं। यदि आप फ्लोरिडा और मिशिगन को शामिल करें तो लोकप्रिय वोटों के हिसाब से मैं आगे हूँ।

इंडियाना में सर्वेक्षण दर्शाते हैं कि क्लिंटन को मामूली बढ़त हासिल है। कुछ सप्ताह पहले इस राज्य में ओबामा आगे थे। इंडियाना में कुल 85 डेलीगेट्स हैं, जिनमें 19 सुपर डेलीगेट्स शामिल हैं।
और भी
ब्लेयर ने आलीशान भवन खरीदा
पेरिस हिल्टन करेंगी विवाह?
चुनाव नहीं लड़ेंगे जरदारी
कलाम होंगे नालंदा विवि के विजिटर?
इराक में महिला पत्रकार की हत्या
बांग्‍लादेश को चार करोड़ डॉलर की मदद