पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर ने बकिंघमशायर में दिवंगत कलाकार सर जॉन गिलगड का भव्य भवन 40 लाख पाउंड में खरीदा है।
इस भवन को खरीद लेने के बाद ब्लेयर के पास भव्य भवनों की संख्या छह हो गई है। इनमें से दो लंदन में है। ब्रिस्टल और ब्लेयर के पूर्व चुनाव क्षेत्र दुरहम में उनके दो फ्लैट हैं। एक एजेंसी के अनुसार इस भवन की बिक्री में आम लोगों को शामिल नहीं किया गया।
इस भवन के वर्तमान स्वामी दिवंगत कैनेडियन डिस्काउंट एयरलाइन्स के मालिक जॉन लेस्की की विधवा एफी लेस्की है। वह यहाँ दो साल से कम समय से रह रही हैं। हालाँकि ब्लेयर के एक प्रवक्ता ने किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
1707 में बने इस भवन में कम से कम सात शयनकक्ष हैं। 52 फीट लंबा दोगुनी ऊँचाई का एक बैठक है। साथ ही बहुत आकर्षक बगीचा, दो अस्तबल और चार शयन कक्ष के बराबर एक वार्तालाप कक्ष भी है।
|