लगता है कि हॉलीवुड सेलिब्रिटी व हिल्टन होटल की मालकिन पेरिस हिल्टन जल्द ही विवाह के बंधन में बँधने वाली हैं। सुनने में आ रहा है कि पेरिस व उनके वर्तमान साथी बेंजी मेडेन विवाह करने वाले हैं।
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान मेडेन ने माना है कि उनके व पेरिस के संबंध बेहद गंभीर हैं और वे दोनों विवाह कर सकते हैं। दोनों सेलिब्रिटीज ने पहली बार अपने संबंधों को खुलकर स्वीकार किया।
‘द सन’ नामक समाचार-पत्र को मेडेन ने बताया कि पेरिस का व्यक्तित्व एक अच्छी प्रेमिका व जिम्मेदार पत्नी का है और मैं इस बात को हमेशा से ही जानता हूँ।
उन्होंने यह भी बताया कि किसी के कुछ कहने-सुनने से पहले ही हम जान गए थे कि हम एक-दूसरे से प्रेम करने लगे हैं और हम एक-दूसरे की भावनाओं की बेहद कद्र करते हैं।
|