मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक में महिला पत्रकार की हत्या
इराक के मौसूल शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सरवा अब्दुल वाहब को मौसूल शहर में उस समय गोली मार दी गई जब वह अपने काम पर जा रही थी। पुलिस के अनुसार सरवा एक इराकी समाचार वेबसइट के लिए काम करती थी।

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट नामक संगठन के अनुसार वर्ष 2003 से अब तक इराक में 128 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है।
और भी
बांग्‍लादेश को चार करोड़ डॉलर की मदद
2009 में मौसम समझौता संभव
गाजा में राहत कार्यक्रम बंद-संरा
यांगून में नर्गिस का कहर, 351 मरे
ओबामा चाहते हैं पाकिस्तानी मदद
चीन में विस्फोट, तीन मरे