अमेरिका ने बांग्लादेश को चार करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत जेम्स मारारटी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बांग्लादेश को यह मदद खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए दी जा रही है।
बांग्लादेश में आए चक्रवाती तूफान का जिक्र करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि बांग्लादेश में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिन्हें कम करने के लिए मदद की जरूरत है।
अमेरिका गत वर्ष अक्टूबर से अब तक बांग्लादेश को सात करोड़ डॉलर की मदद दे चुका है। यह अमेरिकी मदद पूरी तरह खाद्य पदार्थों के लिए दी गई है।
|