मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यांगून में नर्गिस का कहर, 351 मरे
म्यांमार की राजधानी यांगून में भीषण चक्रवाती तूफान 'नर्गिस' की चपेट में आने के कारण पिछले 24 घंटों में 351 लोगों की मौत हो गई।

रविवार को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे के करीब म्यांमार की पूर्व राजधानी इरावदी के डेल्टा क्षेत्र से टकराने के साथ ही इस तूफान ने आसपास के क्षेत्रों में भारी तांडव मचाया।

इस दौरान 190 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओ के कारण राजधानी यांगून में कई मकान ध्वस्त हो गए। हजारों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

इस बीच थाईलैंड की तरफ बढ़ रहे इस तूफान के बारे में सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि अब तक 351 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तूफान से हुए नुकसान के बारे में सरकारी मीडिया की ओर से इरावदी डेल्टा क्षेत्र के दो कस्बे लापुत्ता और काइकलत के पूरी तरह से तहस-नहस हो जाने की जानकारी दी गई है।

हालाँकि सरकारी मीडिया में इन कस्बों में मृतकों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। सिर्फ राजधानी यांगून में चार लोगों के मारे जाने की बात कही गई है।

इसके अनुसार पूरे शहर में इंटरनेट, फोन और मोबाइल सेवाएँ पूरी तरह ठप हो चुकी हैं, लिहाजा तूफान से होने वाले नुकसान का सही अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है।

इरावदी के प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है और इसे बहाल करने में कितना समय लगेगा यह बता पाना फिलहाल मुमकिन नहीं है।
और भी
ओबामा चाहते हैं पाकिस्तानी मदद
चीन में विस्फोट, तीन मरे
ईरान परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा-खुमैनी
करजई हमले के मामले में दो गिरफ्तार
चीन ने अगली वार्ता के लिए शर्त रखी
भारत 29 पाकिस्तानी कैदियों को छोड़ेगा