मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा चाहते हैं पाकिस्तानी मदद
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक प्रत्याशी बराक ओबामा ने कहा है कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के साथ ही नए अवसर भी खुले हैं। उन्होंने कहा कि अल-कायदा को नेस्तनाबूद करने के लिए बेहतर तरीके से ध्यान दिया जाना चाहिए।

सीनेटर ओबामा ने कहा कि हम जानते हैं कि वर्ष 2001 के बाद से अल-कायदा इस समय सबसे ज्यादा मजबूत हो गया है। हमें अपनी एजेंसियों से खुफिया रिपोर्ट मिली है कि उनकी क्षमता में इजाफा हो रहा है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान के उन संघीय क्षेत्रों पर भी ध्यान देना होगा, जहाँ अल-कायदा और तालिबान अपने ठिकाने बना रहे हैं। ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान में नई सरकार के आने के साथ ही हमारे पास नए संबंधों के लिए पहल करने के मौके मौजूद हैं।

हमें उन्हें यह संदेश भेजना होगा कि हमारी दिलचस्पी राष्ट्रीय सुरक्षा में है। हमें इस बात का ध्यान है कि वे अपने देश के लोगों को आहार उपलब्ध कराने में किस तरह रुचि रखते हैं और आर्थिक रूप से कैसे खुशहाली लाते हैं।

ओबामा ने कहा कि केवल हमारे मुद्दों पर केंद्रित रहने के बजाय हमें उनके भी कुछ मुद्दों पर ध्यान देना होगा, ताकि अल-कायदा को नेस्तनाबूद किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश उनके लिए स्वर्ग नहीं होगा।
और भी
चीन ने अगली वार्ता के लिए शर्त रखी
भारत 29 पाकिस्तानी कैदियों को छोड़ेगा
ब्रिटेन के सबसे खुश लोगों में दो भारतीय
संवैधानिक पैकेज पर मुशर्रफ राजी
ब्रिटेन के युवा धनी लोगों में छाए भारतीय
उपचुनाव नहीं लड़ेंगे नवाज शरीफ