ईरान के शीर्ष नेता ने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा। शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने कहा कि पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद उनका देश परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी धमकी ईरान को अपने रास्ते से नहीं हटा सकती। ईरान यह दावा कर रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांति उद्देश्य के लिए है। बहरहाल पश्चिमी देश इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते।
|