ब्रिटेन में 40 साल से कम उम्र के यानी युवा धन कुबेरों में भी भारतीय मूल के लोग छाए हुए हैं।
अखबार डेली टेलीग्राफ द्वारा जारी ब्रिटेन के 40 सबसे धनी युवा उद्यमियों की सूची में आठ भारतीय मूल के हैं। इनकी कुल संपदा लगभग एक अरब डॉलर है।
सूची में भारतीय मूल के दो लोग पहली बार शामिल हुए हैं, जबकि तीन की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शामिल भारतीयों में सबसे अधिक धनी बलजिंदर कौर भोपराँ हैं, जिन्हें नौवें स्थान पर रखा गया है।
|