मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उपचुनाव नहीं लड़ेंगे नवाज शरीफ
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) प्रमुख नवाज शरीफ ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि बर्खास्त जजों की बहाली के मुद्दे पर वे अपने गठबंधन सहयोगी पीपीपी के रवैए से आहत हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में पिछले साल पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आपातकाल लागू कर दिया था। उन्होंने इस दौरान दर्जनों जजों को बर्खास्त कर दिया था।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के संयुक्त सचिव सिद्दकी उल फारूक ने इसकी पुष्टि की कि शरीफ आगामी उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव जून में होना है।

डॉन समाचार- पत्र की खबरों के मुताबिक जजों की बहाली के मुद्दे पर सहयोगी पीपीपी के रवैए से शरीफ दुखी हैं और यही कारण है कि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि शरीफ ने पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति को अपने निर्णय से शुक्रवार को ही अवगत करा दिया है। पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के साथ दुबई में नवाज शरीफ की हुई बातचीत के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा करने के लिए पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई थी।
और भी
रेस्त्राँ मालिक को महारानी का न्योता
पाक में हिंदू मंदिर को बनाया वर्कशॉप
हमीद को प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार
सुरंग विस्फोट में छह सैनिकों की मौत
गुआम में ओबामा ने क्लिंटन को हराया
'चीन पर कार्रवाई का समय आ गया है'