मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेस्त्राँ मालिक को महारानी का न्योता
अवॉर्ड विजेता 'इतिहास' रेस्त्राँ के मालिक राज राणा को महारानी एलिजाबेथ ने बर्किंगम पैलेस में होने वाले सम्मान समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है।

ब्रिटेन के भारतीय रेस्त्राँ उद्योग के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए राणा को नामांकित किया गया था। वे इतिहास रेस्त्राँ के प्रबंध निदेशक हैं, जिसे 2007-08 में ब्रिटेन में सबसे अच्छे भारतीय रेस्त्राँ का कोबरा गुड करी अवॉर्ड दिया गया था।

इस समारोह में देश भर के 350 अन्य मेहमान भी शामिल होंगे। इसका आयोजन ब्रिटेन की हॉस्पिटेलिटी दुनिया में उल्लेखनीय योगदान करने वाले उद्यमियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए किया जाता है।

इस उपलक्ष्य के लिए इतिहास ने एक विशेष व्यंजन 'इंपीरियल खूम्ब मलाई' बनाया है। इसमें पूर्व एवं पश्चिम के स्वादों का मेल होगा।
और भी
पाक में हिंदू मंदिर को बनाया वर्कशॉप
हमीद को प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार
सुरंग विस्फोट में छह सैनिकों की मौत
गुआम में ओबामा ने क्लिंटन को हराया
'चीन पर कार्रवाई का समय आ गया है'
मुशर्रफ हक छोड़ने को राजी