मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक में हिंदू मंदिर को बनाया वर्कशॉप
अपने सुंदर वास्तुशिल्प के लिए मशहूर सदियों पुराने रतन ताल्हा हिंदू मंदिर का इस्तेमाल अब यहाँ ऑटो रिपेयर वर्कशॉप के रूप में किया जा रहा है।

वक्फ की संपत्तियों के जरिये धन उगाहने वाले एक स्वायत्त विभाग औकफ ने इस ऐतिहासिक मंदिर को एक व्यक्ति को किराए पर दे दिया है। यह मंदिर कराची की रतन स्ट्रीट में स्थित है।

वर्कशॉप का मालिक अब्दुल कय्यूम नामक व्यक्ति है। उसने मंदिर के प्रमुख प्रांगण को स्टोर रूम बनाकर स्थानीय हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया है।

एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह मंदिर दोमंजिला है। इसे पंडितों और अतिथियों के लिए बनाया गया था। कय्यूम का कहना है कि उसने दो दशक पहले इस मंदिर को लीज पर लिया था। उसे नहीं मालूम कि यह कोई मंदिर है और यहाँ किसी देवी-देवता की प्रतिमा भी नहीं है। कय्यूम का दावा है कि उसने किसी को भी यहाँ आने से नहीं रोका है।
और भी
हमीद को प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार
सुरंग विस्फोट में छह सैनिकों की मौत
गुआम में ओबामा ने क्लिंटन को हराया
'चीन पर कार्रवाई का समय आ गया है'
मुशर्रफ हक छोड़ने को राजी
बदलेगा पीएमएल (क्यू) का नेतृत्व