मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हमीद को प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार
भारत में जन्मे लॉर्ड खालिद हमीद को मेडिसन तथा सर्वधर्म गतिविधि के लिए सन 2007 के प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार से नवाजा गया है।

भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त अशोक मुखर्जी ने इंडिया इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा शुरू किए गए पुरस्कार से हमीद को इस सप्ताहांत फेडरेशन के चौथे पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया।

इस अवसर पर अप्रवासी उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पाल, हाउस ऑफ लार्ड्स में लिबरल डेमोक्रट के उपनेता लॉर्ड नवनीत ढोलकिया, लॉर्ड मोहम्मद शेख, गुरदीप एस. गुजराल सहित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी उपस्थित थे।

लॉर्ड हमीद अल्फा हास्पिटल के अध्यक्ष हैं। वे क्रोमवैल हास्पिटल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। पुरस्कार पाने वाले अन्य लोगों में अप्रवासी उद्यमी रामी रेंजर एमबीई शामिल हैं, जो सन आइल लिमिटेड के संस्थापक हैं।
उन्हें उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। चीफ इंसपैक्टर परम संधू को भी पुरस्कृत किया गया। वे इस पद पर पहुँचने वाली पहली एशियाई महिला हैं। सर्वश्रेष्ठ कलात्मक योगदान के लिए अभिनेत्री आयशा धारकर को यह पुरस्कार मिला।

भारतीय पत्रकार अनिल धारकर की पुत्री आयशा ने अपनी फिल्म 'द टेररिस्ट' के लिए भारत में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

लॉर्ड शेख को व्यवसाय में उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए, जबकि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सबसे कम उम्र के प्रोफेसर अनंत बी. प्रकाश तथा अल्सर सहित अन्य घावों के उपचार में विशेषज्ञ सुजाता जौली को मेडिसन की श्रेणी में चुना गया।
एशियन वायस के प्रकाशक सीबी पटेल ने साहित्य तथा मीडिया तथा सेठी पार्टनरशिप की संस्थापक रितू सेठी ने विधि श्रेणी में बाजी मारी।

शिक्षा के क्षेत्र में अशोक पाठक, धर्मार्थ एवं सामाजिक कार्यों के लिए नात पुरी, खेल एवं पर्यावरण श्रेणी में जरनैलसिंह और रंजीत बख्शी, सर्वश्रेष्ठ कम्पनी के लिए करतार लालवानी द्वारा स्थापित विटाबायोटिक्स लिमिटेड, वरिष्ठ नागरिकों के हित में योगदान के लिए संगम एसोसिएशन ऑफ एशियन वूमन पुरस्कृत हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन को करीब लाने के उनके प्रयास प्रशंसनीय हैं। समारोह के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने संदेश भेजे।
और भी
सुरंग विस्फोट में छह सैनिकों की मौत
गुआम में ओबामा ने क्लिंटन को हराया
'चीन पर कार्रवाई का समय आ गया है'
मुशर्रफ हक छोड़ने को राजी
बदलेगा पीएमएल (क्यू) का नेतृत्व
वार्ता से पहले चीन आक्रामक