मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुरंग विस्फोट में छह सैनिकों की मौत
कोलंबिया में विद्रोहियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से छह कोलंबियाई सैनिक मारे गए।

यह घटना कोलंबिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित नार्थ सैंटेंडर प्रांत में उस समय हुई, जब सेना ने विद्रोही बहुल क्षेत्र में कार्रवाई के लिए प्रवेश किया।

इसी क्षेत्र में विद्रोहियों ने गत मंगलवार को एक प्रमुख तेल पाइप लाइन को विस्फोट कर उड़ा दिया था। सेना विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों पर अधिकार के लिए प्रयासरत है, वहीं विद्रोही गुट सेना के इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
और भी
गुआम में ओबामा ने क्लिंटन को हराया
'चीन पर कार्रवाई का समय आ गया है'
मुशर्रफ हक छोड़ने को राजी
बदलेगा पीएमएल (क्यू) का नेतृत्व
वार्ता से पहले चीन आक्रामक
सूरज के लिए अभियान की तैयारी