अमेरिका में गुआम में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा ने अपनी ही पार्टी की हिलेरी क्लिंटन को मात्र सात वोटों से हरा दिया।
प्रशांत महासागर में स्थित इस छोटे से द्वीप में मतदान के बाद 12 घंटे तक चली मतों की गिनती में ओबामा को 2264 वोट मिले जबकि श्रीमती क्लिंटन को 2257 वोट प्राप्त हुए।
इस बार के प्राइमरी चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि वर्ष 2004 में मात्र 1500 लोगों ने मतदान किया था।
ओबामा के प्रचार प्रबंधक जोश टिनोरियो ने कहा कि इस प्रारंभिक चुनाव से स्पष्ट है कि दोनों ही बहुत लोकप्रिय हैं और हम सभी को इस बात की खुशी मनानी चाहिए।
|