मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'चीन पर कार्रवाई का समय आ गया है'
राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर व्यापार के अनुचित तौर-तरीके अपनाने का आरोप लगाने के साथ ही चेतावनी दी है कि कम्युनिस्ट देश के खिलाफ कार्रवाई करने का समय आ गया है।

हिलेरी ने उत्तरी कैरोलिना में व्यापारियों के साथ एक रैली में हिस्सा लिया और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन का वादा किया। उन्होंने मंदी की आशंका के बावजूद औद्योगिक रोजगारों के विदेश में स्थानांतरित होने के चलन को समाप्त करने के लिए भी कार्रवाई करने का वादा किया।

न्यूयॉर्क की सीनेटर ने बीजिंग पर अपने हमलों को और तेज करते हुए कहा कि हमें चीन के मामले में सख्त होना पड़ेगा। हमें काफी समय पहले ही कार्रवाई करना चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि इस देश ने हमें नुकसान पहुँचाने के लिए अपनी मुद्रा में हेरफेर किया। वह बड़े पैमाने पर बौद्धिक संपदा चोरी और औद्योगिक जासूसी में शामिल है। वह उन नियमों का पालन नहीं कर रहा है जिनका उसने विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने के समय वादा किया था।

हिलेरी ने कहा कि हमें इनसे बदले में क्या मिला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा हाँ हमें पालतू जानवरों का खराब भोजन मिला। हमें सीसायुक्त खिलौने मिले और खराब दवाइयाँ मिलीं।

उत्तरी कैरोलिना में मंगलवार को होने वाली महत्वपूर्ण प्राइमरी से पूर्व क्लिंटन ने चीन के संदर्भ में कहा कि यदि आप हमारे सहयोगी बनना चाहते हैं तो आपको समान नियमों का पालन करना होगा।

दी अमेरिकन मैन्यूफैक्चरिंग ट्रेड एक्शन कोलिशन कहता है कि उत्तरी कैरोलिना में वर्ष 2001 से 211000 नौकरियाँ समाप्त हो गई हैं। इसी प्रकार भारी उद्योगों के लिहाज से पारंपरिक रोजगार क्षेत्र माने जाने वाले गेस्तोनिया में इसी अवधि में 25 हजार से अधिक विनिर्माण नौकरियाँ चली गई हैं।

चीन के बारे में हिलेरी का बयान उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दृष्टिकोण के एकदम विपरीत है, जिन्होंने चीन को अमेरिका के साथ स्थायी सामान्य व्यापार की पेशकश करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और इसी के परिणामस्वरूप विश्व व्यापार संगठन में इस एशियाई देश के प्रवेश की प्रक्रिया में तेजी आई थी।
और भी
मुशर्रफ हक छोड़ने को राजी
बदलेगा पीएमएल (क्यू) का नेतृत्व
वार्ता से पहले चीन आक्रामक
सूरज के लिए अभियान की तैयारी
स्कारलेट की भूमिका में कैटरीना
पाक में धार्मिक स्वतंत्रता का हनन