मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट की भूमिका में कैटरीना
फरवरी में गोआ में संदिग्धावस्था में पाई गई ब्रिटिश मूल की पंद्रह वर्षीय कन्या स्कारलेट किलिंग पर बनने वाली एक बॉलीवुड फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को स्कारलेट का किरदार निभाने के लिए मनाया जा रहा है।

सुनने में आया है कि इस फिल्म के निर्माता प्रभाकर शुक्ला स्कारलेट की भूमिका के लिए कैटरीना को सबसे अधिक उपयुक्त मान रहे हैं और उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए मनाने की कवायद में हैं।

वहीं दूसरी ओर स्कारलेट की माँ फियोना को डर है कि स्कारलेट पर बनने वाली यह फिल्म कहीं उसकी छवि को गलत तरीके से न प्रचारित करे।

हालाँकि प्रभाकर शुक्ला ने इस बात को नकारते हुए माना कि यह फिल्म पूरी तरह से एक बॉलीवुड मसाला फिल्म है। इसमें हम गोआ की वर्तमान परिस्थितियों और ड्रग्स रैकेट को दर्शाएँगे।
और भी
वियतनाम, पाक ब्लैक लिस्टेड हों
क्लिंटन के अभियान में पचौरी भी शामिल
घटाना है वजन तो बढ़ाइए आत्मविश्वास
चीन-लामा वार्ता को अमेरिकी समर्थन
चीन ने फिर दलाईलामा की आलोचना की
संयुक्त राष्ट्र का नेपाल को सुझाव