मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वियतनाम, पाक ब्लैक लिस्टेड हों
अमेरिका में धार्मिक आजादी पर नजर रखने वाले एक संगठन ने विदेश विभाग से कहा है कि वियतनाम, पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को धार्मिक आजादी के हनन के लिए काली सूची में डाला जाए। संगठन ने सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया को निगरानी सूची में रखने को कहा है।

विदेशमंत्री कोंडालिजा राइस को दिए गए सुझाव में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने म्यामांर, चीन और उत्तर कोरिया को विशेष चिंता वाले देशों की सूची में रखने को कहा है। इस सूची में ईरान सउदी अरब, सूडान एरिट्रया और उजबेकिस्तान भी शामिल हैं।

दस सदस्यीय इस आयोग की राय मुस्लिम बहुल इराक के मुद्दे पर बंटी हुई है जहां ईसाइयों के खिलाफ अत्याचार के मामले दर्ज हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले में किसी फैसले पर पहुंचने के लिए और समय लगेगा।

आयोग ने बताया कि कम्युनिस्ट शासित वियतनाम में धार्मिक स्वतंत्रता की मांग कर रहे दर्जनों लोगों को सरकार द्वारा नजरबंद और कैद किया जाना जारी है। वियतनाम को बुश की यात्रा के बाद इस सूची से नवम्बर 2006 में हटा दिया गया था।
और भी
क्लिंटन के अभियान में पचौरी भी शामिल
घटाना है वजन तो बढ़ाइए आत्मविश्वास
चीन-लामा वार्ता को अमेरिकी समर्थन
संयुक्त राष्ट्र का नेपाल को सुझाव
मारिया ने निक को चुना जीवनसाथी
मेरा संघर्ष निजी फायदे के लिए नहीं-चौधरी