मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन ने फिर दलाईलामा की आलोचना की
तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक से पहले चीन ने तिब्बती नेता को अपराधी करार देते हुए एक बार फिर उनकी निंदा कर डाली जबकि बैठक के बारे में चुप्पी साधे रखी।

चीन के सरकारी मीडिया ने तिब्बत में मार्च में भडके दंगों के बाद दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ पहली बार होने जा रही इस बैठक का उल्लेख नहीं किया है लेकिन उनकी तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार समझौते के मूड़ में नहीं है। सरकारी अखबार 'तिब्बत डेली दैनिक' ने कहा है कि तिब्बत की देशभक्‍त जनता दलाई लामा और उनके समर्थकों द्वारा किए गए अपराधों की कड़ी निंदा करती है।

तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रवक्ता थुबटेन सैम्फेल ने कहा है कि दो वरिष्ठ राजनयिकों को बातचीत के लिए चीन भेजा गया है। वे हाँगकाँग के रास्ते आज चीन पहुँचेंगे। उन्होंने बताया कि वह यह नहीं जानते कि बातचीत कहाँ होगी। चीन सरकार को पश्चिमी देशों की सरकारों के दबाव की वजह से पिछले सप्ताह दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए राजी होना पड़ा था।
और भी
संयुक्त राष्ट्र का नेपाल को सुझाव
मारिया ने निक को चुना जीवनसाथी
मेरा संघर्ष निजी फायदे के लिए नहीं-चौधरी
बम धमाके में 15 मरे, 60 घायल
महँगाई के लिए भारत जिम्मेदार-बुश
लोहान ने किया शराब लाबी का समर्थन