हॉलीवुड की अभिनेत्री मारिया कैरे ने अपनी उम्र से काफी कम उम्र के अभिनेता और रैप गायक निक कैनन को अपना जीवन साथी चुन लिया है।
इस बारे में प्रकाशित कई रिपोर्टों के अनुसार दोनों ने बुधवार को अपना विवाह रचाया। लेकिन इस मामले में न तो कैरे के प्रचारक और न ही कैनन के मैनेजर ने एसोसिएटेड प्रेस के किसी प्रश्न का जवाब दिया है। अगर दोनों ने वास्तव में शादी की है तो यह चर्चित खबर है। पिछले कुछ सप्ताह से दोनों को कई जगहों पर साथ-साथ देखा जा रहा था।
पिछले शनिवार को कैरी की उंगली में हीरे की एक बड़ी अँगूठी देखी गई थी। वह ट्रिबेका फिल्म समारोह में अपनी फिल्म टेनेसी के प्रीमियर पर आई थी। इस फिल्म में कैरी ने वेट्रेस की भूमिका निभाई है। कैनन उनके साथ दिखे थे। इसी समय से दोनों की सगाई की चर्चाएँ गर्म थी। लैटिना डॉटकॉम ने सबसे पहले बहामा स्थित कैरे के घर पर दोनों के विवाह की खबर दी।
पीपुल पत्रिका ने कल एक खबर छापी थी कि इस कैरेबियन द्वीप के चर्च में आयोजित विवाह समारोह की अध्यक्षता बिशप क्लीफोर्ड प्रेटी ने की। ई ऑनलाइन ने कैनन के परिवारवालों के हवाले से विवाह की खबर की पुष्टि की है।
|