यमन के उत्तरी शहर सादा में एक मस्जिद के पास हुए बम धमाके में 15 व्यक्तियों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि धमाके के समय सेना अधिकारी मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद बाहर निकल रहे थे। सादा के गवर्नर मोहातिर राशिद ने बताया कि यह धमाके शिया विद्रोहियों ने सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाकर किया था।
गौरतलब है कि यमन के उत्तरी शहर में शिया समुदाय के विद्रोही सक्रिय हैं जो सरकारी अधिकारियों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
|