शराब पीकर तथा कोकीन के सेवन के बाद गाड़ी चलाने के आरोप में दो बार गिरफ्तार हो चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान शराब निर्माताओं के समर्थन में एक विज्ञापन में आई हैं।
यह विज्ञापन उस कानून के विरोध में है, जो ड्राइवरों के रक्त में अल्कोहल की मात्रा बताने वाले यंत्र को वाहन में स्थापित करने को अनिवार्य बनाता है। यह यंत्र ड्राइवर के गाड़ी चलाने के पहले ही उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा बता देगा।
21 साल की इस अभिनेत्री को यूएसए टुडे के एक विज्ञापन में देखा गया। यह विज्ञापन शराब उद्योग के हितों का समर्थन करने वाले संस्थान द्वारा प्रकाशित कराया गया है। इस विज्ञापन में रक्त में अल्कोहल की मात्रा बताने वाले इग्नीशिन इंटरलॉक्स के बारे में कहा गया है। इसमें शराब पीते लोगों की तस्वीरों के माध्यम से बताया गया है कि इन यंत्रों का विचार अच्छा है, लेकिन इसी में ऊपर 24 जुलाई 2007 को लिंडसे की गिरफ्तारी की तस्वीर के माध्यम से बताया गया है कि हम लोगों के लिए खराब है।
कानून निर्माताओं ने कई राज्यों में विधेयक पास कराकर शराब पीकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रोक लगाने के लिए इग्नीशिन इंटरलॉक सिस्टम को गाड़ी में लगवाना अनिवार्य कर दिया है।
इन नियमों के अंतर्गत इग्नीशिन इंटरलॉक सिस्टम पहली बार शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए लोगों तथा रक्त में 0.15 फीसदी अल्कोहल या इससे अधिक अल्कोहल सेवन करने वाले लोगों के लिए आवश्यक होगा।
इस विज्ञापन ने ज्यादा शराब पीने वालों के लिए इन यंत्रों का समर्थन तो किया है पर कहा है कि इसके डर से लोग विवाह समारोहों में शैंपेन तथा रात के भोजन में शराब लेना बंद कर देंगे।
|