मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एलिजाबेथ ने फिर किया हिलेरी का समर्थन
हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर ने कहा है कि े अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान का समर्थन कर रही हैं।

टेलर ने एक बयान में सीनेटर हिलेरी को तेज-तर्रार और मजबूत नेता बताया। जनवरी 2007 में हॉलीवुड अदाकारा ने हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए दो हजार 300 अमेरिकी डॉलर की राशि दान में दी थी। तभी से अखबार टेलर को बार-बार हिलेरी समर्थक बताते रहे हैं।

एलिजाबेथ टेलर ने अपने बयान में इंडियाना और नार्थ कैरोलिना के मतदाताओं से प्राइमरी चुनावों में हिलेरी का समर्थन करने की अपील की है।
और भी
ओबामा और हिलेरी की लोकप्रियता में कमी
उसने माँ का शव फ्रीजर में रख दिया
बुश का संसद से अनुरोध
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की करारी हार
लामा को शत्रु से मित्र बनाने का आह्वान
सैनिकों को रिझाने में जुटे ओबामा और क्लिंटन