मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा व हिलेरी की लोकप्रियता घटी
अमेरिका में कराए गए एक राष्ट्रीय स्तर के नए सर्वेक्षण से पता चला है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन दोनों की लोकप्रियता में गिरावट आई है।

प्यू रिसर्च सेंटर के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार पंजीकृत डेमोक्रेटों और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर रुख रखने वाले मतदाताओं में से 47 प्रतिशत ने ओबामा को अपना पसंदीदा बताया, वहीं 45 प्रतिशत ने हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में राय जाहिर की।

इससे पहले मार्च में कराए गए सर्वेक्षण में ओबामा को पसंद करने वालों की संख्या 49 प्रतिशत थी और वे अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी से 10 अंक आगे थे। नए सर्वेक्षण से इस बात का पता चलता है कि हिलेरी और ओबामा दोनों की लोकप्रियता में गिरावट आ रही है।

फरवरी से लेकर अब तक डेमोक्रेटिक मतदाताओं में ओबामा की लोकप्रियता में छह प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि दूसरी ओर उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी की लोकप्रियता में गिरावट सात प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

यह सर्वेक्षण 23 से 27 अप्रैल के बीच फोन के माध्यम से किया गया। इसमें 651 लोगों को शामिल किया गया। ओबामा की व्यक्तिगत छवि में गिरावट के बावजूद वे इस मामले में हिलेरी से आगे हैं। अधिकतर डेमोक्रेट्स ओबामा को ईमानदार, प्रेरित करने वाला तथा जमीन से जुड़ा आदमी मानते हैं।

हिलेरी को ईमानदार मानने वालों का प्रतिशत 65 से लुढ़ककर 57 फीसदी हो गया है। प्यू रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष एंड्रू कोहट ने कहा कि लोकप्रियता में गिरावट नस्ल और वर्ग से प्रभावित हुई है।

उदाहरण के लिए ऐसे श्वेत डेमोक्रेटों में हिलेरी की लोकप्रियता मार्च के 10 अंकों से बढ़कर वर्तमान सर्वेक्षण में 40 अंकों तक पहुँच गई है, जिन्होंने कॉलेज शिक्षा ग्रहण नहीं की।
और भी
उसने माँ का शव फ्रीजर में रख दिया
बुश का संसद से अनुरोध
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की करारी हार
लामा को शत्रु से मित्र बनाने का आह्वान
सैनिकों को रिझाने में जुटे ओबामा और क्लिंटन
हार ने बिगाड़ी ब्राउन की हालत