मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उसने माँ का शव फ्रीजर में रख दिया
कनाडा के मांट्रियल में अपनी माँ का शव कई हफ्ते तक फ्रीजर में रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सार्जेन्ट इसाबेल ने बताया कि एक स्थानीय क्लिनिक ने बताया कि उसने कई दिन से महिला की आवाज नहीं सुनी है।

इस सूचना पर 50 वर्षीय डेनियल मार्टिन के घर से 73 वर्षीय उसकी माँ का शव फ्रीजर से बरामद किया गया। मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसाबेल ने बताया कि शव इतना अधिक जम चुका है कि कल उसका परीक्षण नहीं हो सका है। शव परीक्षण के बाद ही पता लग पाएगा कि मौत प्राकृतिक ढंग से हुई अथवा हत्या की गई। मार्टिन ने क्यों शव को फ्रीजर में रखा यह अभी पता नहीं लग सका है।
और भी
बुश का संसद से अनुरोध
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की करारी हार
लामा को शत्रु से मित्र बनाने का आह्वान
सैनिकों को रिझाने में जुटे ओबामा और क्लिंटन
हार ने बिगाड़ी ब्राउन की हालत
सेना-लिट्टे में झड़प, 41 विद्रोही मरे