मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश का संसद से अनुरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश इराक और अफगानिस्तान अभियानों को कुछ मदद देने और विश्व में उत्पन्न हो रहे खाद्य संकट से निपटने के लिए अतिरिक्त 70 अरब डॉलर उपलब्ध कराने का संसद से अनुरोध किया है।

बुश की एक अक्टूबर को शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए माँग राशि में से 45.1 अरब डॉलर की राशि इराक और अफगानिस्तान युद्ध अभियानों के लिए, अफगानिस्तानी सेना के विस्तार के लिए 3.7 अरब डॉलर जबकि दो अरब डॉलर इराकी सेना के लिए है।

बुश ने कल अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पिलोसी को लिखे पत्र में कहा है कि राशि के लिए यह अनुरोध तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए है।

संसद में बुश के इस अनुरोध को स्वीकार कर राशि मुहैया कराने के लिए सहमति बन जाने की उम्मीद है लेकिन लंबे समय से इराक से एक लाख 59 हजार अमेरिकी सैनिकों की वापसी की समयसीमा निर्धारित किए जाने की माँग कर रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद इसके साथ ही उन पर कुछ शर्तें लगा सकते हैं जो उन्हें मंजूर नहीं होंगी।

यह राशि मिलने के बाद वर्तमान और अगले वित्तीय वर्ष के लिए इराक और अफगानिस्तान युद्ध के लिए जारी राशि 800 अरब डॉलर हो जाएगी। संसद में बुश के इस अनुरोध पर अगले सप्ताह बहस हो सकती है।
और भी
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की करारी हार
लामा को शत्रु से मित्र बनाने का आह्वान
सैनिकों को रिझाने में जुटे ओबामा और क्लिंटन
हार ने बिगाड़ी ब्राउन की हालत
सेना-लिट्टे में झड़प, 41 विद्रोही मरे
खाद्यान संकट के लिए गलत नीति जिम्मेदार