मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लामा को शत्रु से मित्र बनाने का आह्वान
ईवान के सबसे प्रभावशाली बौद्ध भिक्षुओं में से एक मास्टर हिंग युन ने चीन से तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को शत्रु से मित्र बनाने का आह्वान किया है।

चीन यात्रा पर आए हिंग युन ने कल यहाँ कहा कि यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि दलाई लामा के दूत यहाँ की यात्रा कर सकते हैं और चीन ने उनकी यात्रा को अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

दलाई लामा तिब्बत के आध्यात्मिक नेता हैं, इसलिए चीन को राजनीतिक रूप से उन्हें एक मित्र बना लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों के विरोध में पूरे विश्व में प्रदर्शनों के कारण ओलिंपिक मशाल रिले प्रभावित हुआ है। इसके कारण कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने आठ अगस्त को शुरू हो रहे बीजिंग ओलिंपिक के बहिष्कार तक की घोषणा कर दी।

चीन अंतरराष्ट्रीय दबावों के आगे झुकते हुए मतभेदों को कम करने के प्रयास के तहत दलाई लामा के प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू करने को तैयार हो गया है। इसके तहत दलाई लामा के प्रतिनिधि चीन के अधिकारियों से बातचीत के लिए आज भारत से चीन रवाना होंगे।
और भी
सैनिकों को रिझाने में जुटे ओबामा और क्लिंटन
हार ने बिगाड़ी ब्राउन की हालत
सेना-लिट्टे में झड़प, 41 विद्रोही मरे
खाद्यान संकट के लिए गलत नीति जिम्मेदार
अमिताभ और जूही लंदन में पुरस्कृत
माताएँ चाहती हैं सर्वगुण संपन्न पुत्र