अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा शक्तिशाली सेना एवं सेवानिवृत्त सैनिकों की बेहतर सुविधाओं सहित अन्य वादे के साथ नार्थ कैरोलीन के फायटविल्ले नगर के बहुसंख्यक सैन्य परिवारों के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इस नगर में ऐसे लोग बहुसंख्यक हैं जिनके परिवार का कोई न कोई सदस्य वायुसेना की 82वीं डिवीजन में एक सैनिक के रूप में तैनात है।
श्रीमती क्लिंटन और ओबामा इस वर्ष नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पक्की करने के लिए सैनिकों के मत अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
अभी तक के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को ही पारंपरिक रूप से सैनिकों के वोट मिलते रहे हैं लेकिन दोनों डेमोक्रेटिक उम्मीदवार इस वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयार कर रहे हैं।
इराक युद्ध की आलोचनाओं के बावजूद विश्लेषकों का मानना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों को सैनिकों के वोट पाने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं नौसेना के पूर्व पायलट तथा वियतनाम युद्ध के बंदी सीन जान मैककैन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी का मानना है कि सैनिकों को लगातार देश के बाहर कठिन अभियानों में भेजे जाने के कारण कुछ सैनिक और उनका परिवार ओबामा अथवा क्लिंटन का समर्थन कर सकते हैं।
|