मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेना-लिट्टे में झड़प, 41 विद्रोही मरे
उत्तरी श्रीलंका में सेना और लिट्टे विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में 41 लिट्टे विद्रोही मारे गए। एक सैनिक की भी मौत हो गई। सेना ने विद्रोहियों की गिरफ्त वाले एक शहर पर कब्जे का दावा क‍िया है।

सैनिकों ने लिट्टे विद्रोहियों के ठिकानों पर ग‍ुरुवार को तोप और गोले से हमला बोला। इसके बाद मन्नार के कारूक्काकुलम शहर पर उनका नियंत्रण हो गया, जो मन्नार के पाराप्पाकंडल से उत्तर पश्चिम में स्थित है।

सैन्य सूत्रों की मानें तो इनफैंट्री के जवानों ने लिट्टे के इलाके में जबरन प्रवेश कर कथित 1.6 किलोमीटर हिस्से पर कब्जा कर लिया। झड़प में एक सैनिक घायल हो गया।
और भी
खाद्यान संकट के लिए गलत नीति जिम्मेदार
अमिताभ और जूही लंदन में पुरस्कृत
माताएँ चाहती हैं सर्वगुण संपन्न पुत्र
जजों की बहाली रोक सकते हैं मुशर्रफ
राष्ट्रमंडल से पाक का निलंबन होगा रद्‍द
छह घंटे से कम सोना हृदय के लिए घातक