मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ और जूही लंदन में पुरस्कृत
बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन और जुही चावला को यहाँ कोर्ट हाउस केम्पेंस्की में एक समारोह में संस्कृति को प्रोत्साहन देने में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

अप्रवासी भारतीय और हाउस ऑफ लार्ड्स में लिबरल डेमोक्रेट के उपनेता लार्ड नवनीत ढोलकिया ने गुरुवार रात बच्चन को वर्ष 2008 के लिए इंटरनेशनल अवार्ड फॉर कल्चरल प्रमोशन प्रदान किया और उन्हें फिल्म उद्योग का आइकॉन करार दिया।

बच्चन का आभार प्रकट करते हुए लार्ड ढोलकिया ने कहा कि वे न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में भारतीयों के दूत हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आपने भारत को सर्वश्रेष्ठ तरीके से आगे बढ़ाया।

अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया में सुपरस्टार ने पुरस्कार के लिए चुनने पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बच्चन गुरुवार दोपहर बाद वे बैंकाक से आए।

ढोलकिया ने बताया कि उनकी स्काटिश पत्नी ने बच्चन अभिनीत शोले 15 बार देखी है। महानायक ने कहा लोगों के बीच पुल बनाने के लिए हम अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं।

अप्रवासी उद्यमी और वीटा बायोटिक्स की प्रमुख करतार लालवानी ने अभिनेत्री जूही चावला को कल्चरल प्रमोशन अवार्ड प्रदान किया। जूही ने कहा कि उन्हें आशा है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
और भी
माताएँ चाहती हैं सर्वगुण संपन्न पुत्र
जजों की बहाली रोक सकते हैं मुशर्रफ
राष्ट्रमंडल से पाक का निलंबन होगा रद्‍द
छह घंटे से कम सोना हृदय के लिए घातक
इसराइली प्रधानमंत्री से पूछताछ
बुश सर्वाधिक अलोकप्रिय राष्ट्रपति