मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राष्ट्रमंडल से पाक का निलंबन होगा रद्‍द
आपातकाल लगाए जाने के बाद 54 सदस्यीय राष्ट्रमंडल से निलंबित किए गए पाकिस्तान को छह महीने बाद फिर से संगठन में शामिल करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पाकिस्तान को राष्ट्रमंडल की 12 मई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठन में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।

राष्ट्रमंडल मंत्री स्तरीय कार्यकारी समूह (सीएमएजी) की पाकिस्तान के निलंबन मुद्दे पर चर्चा के लिए 12 मई को लंदन में बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पाकिस्तान के निलंबन को समाप्त कर दिया जाएगा। सीएमएजी पर संगठन के लोकतंत्र पर बने नियमों के उल्लंघन मामले से निपटने की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रमंडल के नए महासचिव भारत के कमलेश शर्मा भी पाकिस्तान को वापस संगठन में शामिल किए जाने को लेकर गंभीर दिख रहे हैं। शर्मा ने पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी बातचीत की है। बातचीत के दौरान शर्मा ने संगठन में पाकिस्तान को शामिल किए जाने की राष्ट्रमंडल देशों की इच्छा से उन्हें अवगत कराया।

ब्रिटेन के विदेशमंत्री डेविड मिलीबैंड ने भी पाकिस्तान की राष्ट्रपमंडल सदस्यता बहाल किए जाने के मामले में पहल की है। राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की ओर से देश में आपातकाल लगाए जाने के बाद पाकिस्तान को कंपाला में राष्ट्रमंडल शिखर बैठक में निलंबित कर दिया गया था। उस समय सीएमएजी ने कहा था कि वहाँ आम चुनाव के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
और भी
छह घंटे से कम सोना हृदय के लिए घातक
इसराइली प्रधानमंत्री से पूछताछ
बुश सर्वाधिक अलोकप्रिय राष्ट्रपति
विवाह की तैयारी में जोली?
चीन ने परमाणु पनडुब्बी ठिकाना बनाया
विवाह के लिए तैयार बैरीमूर