मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसराइली प्रधानमंत्री से पूछताछ
इसराइली प्रधानमंत्री एहूद ओल्मर्ट से जालसाजी की जाँच करने वाली इसराइली पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक संभावित मामले में शुक्रवार को तीसरी बार पूछताछ की जिसके बाद सांसदों ने प्रधानमंत्री के निलंबन की माँग की।

नेशनल फ्रॉड स्क्वॉड के प्रमुख लेफ्टिनेंट कमांडर शोमी अयालोन के नेतृत्व में स्क्वॉड के एक दल ने सुबह दस बजे पूछताछ शुरू की। भ्रष्टाचार के मामले में प्रधानमंत्री से यह पूछताछ उनके सरकारी आवास पर की गई और यह एक घंटे तक चली।

यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ओल्मर्ट से किसी मामले में यह पूछताछ की गई। ओल्मर्ट भ्रष्टाचार के तीन संभावित मामलों में जाँच का सामना कर रहे हैं। ये मामले उस वक्त के हैं जब वह पूर्व प्रधानमंत्री एरियल शेरोन के मंत्रिमंडल में व्यापार, श्रम और वाणिज्य मंत्री थे।

ये मामले घर की खरीदारी में असामान्य छूट नियम-कायदों का पालन किए बगैर राजनीतिक नियुक्तियाँ करने और अपने अच्छे मित्र एवं पूर्व साझेदार की हिमायत करने के लिए मंत्रालय के फैसलों में हस्तक्षेप करने से संबंधित है।
और भी
बुश सर्वाधिक अलोकप्रिय राष्ट्रपति
विवाह की तैयारी में जोली?
चीन ने परमाणु पनडुब्बी ठिकाना बनाया
विवाह के लिए तैयार बैरीमूर
अलजजीरा का कैमरामैन रिहा
बुश ने की खाद्यान्न सहायता की अपील