मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश सर्वाधिक अलोकप्रिय राष्ट्रपति
हाल में की गई रायशुमारी के आँकड़ों पर गौर करें तो जॉर्ज डब्ल्यू बुश आधुनिक अमेरिका के इतिहास में सर्वाधिक अलोकप्रिय राष्ट्रपति हैं।

'सीएनएन ओपीनियन रिसर्च कोर्प' के सर्वेक्षण के नतीजे कल जारी किए गए, जिनसे संकेत मिलता है कि 71 फीसदी अमेरिकी जनता ने राष्ट्रपति के तौर पर बुश के कामकाज को नकार दिया।

सीएनएन के रायशुमारी निदेशक केटिंग हॉलैंड ने बताया सीएनएन या गैलप की रायशुमारी में अब तक किसी भी राष्ट्रपति को नकारे जाने की दर इतनी अधिक नहीं रही। यह पहला मौका है, जब किसी राष्ट्रपति के कामकाज के प्रति असंतोष की दर 70 फीसदी अंक तक पहुँची है।

हॉलैंड ने बताया बुश की लोकप्रियता दर नई रायशुमारी में 28 फीसदी आई है, जबकि सर्वाधिक लोकप्रियता दर सर्वाधिक कम होने का रिकार्ड हैरी ट्रूमैन (22 फीसदी) और रिचर्ड निक्सन (24 फीसदी) के नाम है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इन दोनों पूर्व राष्ट्रपति की अलोकप्रियता दर 70 फीसदी तक कभी नहीं पहुँची।

उन्होंने बताया कि सीएनएन या गैलप की रायशुमारी के अनुसार सर्वाधिक अलोकप्रियता का रिकॉर्ड अब से पहले ट्रूमैन (67 फीसदी) के नाम था। यह रायशुमारी 1952 में की गई थी।

सीएनएन के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक बिल श्नेडर ने कहा कि बुश निक्सन से भी अधिक अलोकप्रिय राष्ट्रपति हैं। निक्सन ने अगस्त 1974 में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।

रायशुमारी से यह भी संकेत मिलता है कि इराक युद्ध के बारे जनसमर्थन इतना कम कभी नहीं रहा, जिन लोगों से सवाल पूछे गए उनमें से केवल 30 फीसदी ने युद्ध को सही बताया, जबकि शेष 68 फीसदी ने इसके खिलाफ राय दी।

हालैंड ने कहा युद्ध के प्रति अमेरिकियों के मन में नकारात्मक धारणा बन रही है। जनवरी में करीब आधे लोग मानते थे कि इराक में अमेरिका के लिए सब कुछ ठीक है। लेकिन अब यह राय केवल 39 फीसदी लोगों की ही है।

सीएनएन की रायशुमारी में राष्ट्रपति की लोकप्रियता घटने का एक कारण युद्ध के लिए सबसे कम समर्थन हो सकता है, लेकिन इसे एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता। श्नेडर ने कहा कि युद्ध के प्रति समर्थन अर्थव्यवस्था का आकलन और बुश के कामकाज के प्रति राय कुल मिलाकर नकारात्मक ही रही।
और भी
विवाह की तैयारी में जोली?
चीन ने परमाणु पनडुब्बी ठिकाना बनाया
विवाह के लिए तैयार बैरीमूर
अलजजीरा का कैमरामैन रिहा
बुश ने की खाद्यान्न सहायता की अपील
काँटे की टक्कर में ओबामा को राहत