हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक अभिनेत्री एंजिलिना जोली व अभिनेता ब्रैड पिट अब अपने प्रेम संबंधों को विवाह का जामा पहनाने का विचार कर रहे हैं।
हालाँकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है पर इनके करीबी सूत्र इस बात के कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही दोनों विवाह के बंधन में बाँधने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने गुप्त रूप से तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं।
सुनने में तो यह भी आ रहा है कि एंजिलिना ने अपने विवाह समारोह के लिए अपनी मुख्य ब्राइडमेट का भी चयन कर लिया है, वे हैं उनकी करीबी मित्र व फ्रेंच पत्रकार मैरीन पर्ल।
इतना ही नहीं द डेली एक्सप्रेस ने यह भी माना है कि ब्रैड का बेस्टमैन होने के लिए जोली के भाई जेम्स हेवेन से भी ये दोनों बातचीत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इनका विवाह सौ मिलियन की कीमत वाले एक निजी जहाज में हो सकता है, जो कि इनके करीबी मित्र व माइक्रोसॉफ्ट के उपसंस्थापक पॉल एलेन ने खरीदा है।
|