मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विवाह के लिए तैयार बैरीमूर
अमेरिकी अभिनेत्री ड्रयू बैरीमूर के प्रशंसकों को जानकर खुशी होगी कि उनकी इस पसंदीदा अभिनेत्री ने अभिनेता जस्टिन लांग से विवाह रचाने का फैसला कर ही लिया है।

लंबे समय से हॉलीवुड में प्रेमी युगल के रूप में लोकप्रिय यह दोनों सेलिब्रिटीज इस साल के अंत में कैरेबियन तरीके से विवाह रचाने के विचार में हैं, जिसमें उनके पारिवारिक सदस्य व कुछ करीबी मित्र ही शामिल होंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों ने प्रसिद्ध ऑपराह विन्फ्रे के टीवी टॉक शो पर भी अपने प्रेम के विषय में बताते हुए एक-दूसरे को सबसे अच्छा मित्र भी माना था।

कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को बैरीमूर ने बताया कि जस्टिन न सिर्फ मेरा प्यार हैं, बल्कि वे मेरे सबसे अच्छे मित्र भी हैं। उनके साथ मेरा संबंध बहुत ही सुंदर और खुशनुमा है। हम अकसर अपने मित्रों के साथ समूह में घूमने जाते हैं और बहुत मजे करते हैं।

वहीं दूसरी ओर जस्टिन ड्रयू को अपने जीवन में आने वाली सबसे अधिक प्रभावशाली महिला मानते हैं और उनके साथ को अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मानते हैं।
और भी
अलजजीरा का कैमरामैन रिहा
बुश ने की खाद्यान्न सहायता की अपील
काँटे की टक्कर में ओबामा को राहत
म्यांमार की कंपनियों पर रोक
पाक के परमाणु हथियारों से चिंता
सरबजीत को बर्नी का समर्थन