मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अलजजीरा का कैमरामैन रिहा
छह साल से अमेरिकी हिरासत में था
गुआनतानामो में छह साल से भी अधिक समय तक अमेरिका की हिरासत में रहे अलजजीरा के कैमरामैन सामी अल हज को रिहा कर उसके देश सूडान भेजा जा रहा है।

हज के वकील ने बताया कि सामूहिक सजा माफी के चलते गुआनतानामो के 35 बंदियों को रिहा किया गया है, जिसमें अल हज भी शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर हज को पाकिस्तानी सैन्य बलों ने 15 दिसंबर 2001 को गिरफ्तार कर लिया था।

अमेरिका को शक था कि हज ने ओसामा बिन लादेन का साक्षात्कार लिया है। बाद में पता चला कि यह खबर गलत थी।

वर्ष 2005 में अल हज का प्रतिनिधित्व करने वाले क्लीव स्टाफोर्ड ने रिहाई की खबर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक अमेरिका ने बेवजह अल हज को बंधक बनाकर रखा।

अलजजीरा ने सबसे पहले रिहाई की खबर दी और बताया कि अल हज को क्यूबा की जेल से कल रिहा कर दिया गया है और वे अमेरिकी सेना के विमान से सूडान की राजधानी खारतोम रवाना हो चुके हैं। अलजजीरा के महाप्रबंधक ने हज की रिहाई पर खुशी जाहिर की।
और भी
बुश ने की खाद्यान्न सहायता की अपील
काँटे की टक्कर में ओबामा को राहत
म्यांमार की कंपनियों पर रोक
पाक के परमाणु हथियारों से चिंता
सरबजीत को बर्नी का समर्थन
इराकी हिंसा में 43 लोग मारे गए