मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश ने की खाद्यान्न सहायता की अपील
अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने तेजी से बढ़ती खाद्यान्न की कीमतों से सभी जगह बढ़ रहे भुखमरी और सामाजिक असंतोष के खतरे को कम करने के लिए अमेरिकी संसद से 77 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की अपील की है।

व्हाइट हाउस में कल बुश ने बताया कि उन्होंने विधायिका से वैश्विक खाद्यान्न और विकास कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त राशि देने की अपील की है।

व्हाइट हाउस ने कल अमेरिकी संसद को प्रस्ताव भेजा कि जरूरतमंद अफ्रीकी राष्ट्रों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही इराक युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए वर्ष 2009 में 70 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि मुहैया कराई जाए।

बुश ने कहा कि दुनिया के कुछ सबसे गरीब राष्ट्रों में बढ़ती कीमतों से निर्धारित भोजन की मात्रा में कमी आ रही है और कभीकभी लोगों को बिना भोजन के जीवन काटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उदार और संवेदनशील हैं।

आपात खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए बुश ने दो सप्ताह पहले 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर अतिरिक्त देने की घोषणा की थी। यह राशि आपात खाद्य सहायता कोष के लिए लंबित 35 करोड़ अमेरिकी डॉलर के भी अतिरिक्त होगी।

चूँकि नए कोष की व्यवस्था 2009 के बजट से ही की जा सकती है, इसलिए यदि उसे जल्द मंजूरी मिल भी जाए तो भी एक अक्टूबर को शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले उसे जारी नहीं किया जा सकता।

बुश ने बताया कि यह तो अमेरिका द्वारा सहायता देने की शुरुआत है। अमेरिका इस साल और अगले साल में इस मद में पाँच अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करेगा।
और भी
काँटे की टक्कर में ओबामा को राहत
म्यांमार की कंपनियों पर रोक
पाक के परमाणु हथियारों से चिंता
सरबजीत को बर्नी का समर्थन
इराकी हिंसा में 43 लोग मारे गए
चीन दलाई लामा से बात करे-बुश