अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों के कारोबार पर रोक लगा दी।
बुश ने एशियन पैसेफिक अमेरिकन हेरिटेज मंथ के समारोह में अपने संबोधन के दौरान बताया कि उन्होंने कोषागार विभाग को निर्देश दिया है कि म्यांमार के स्वामित्व वाली कंपनियों पर रोक लगा दी जाए।
गौरतलब है कि इन कंपनियों से मिलने वाला राजस्व म्यांमार सरकार (जुंटा) का खासा आर्थिक स्रोत है। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी सरकार के इस कदम से म्यांमार पर मानवाधिकार के हनन वाले मामलों की संख्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
|