इराक में एक शादी समारोह में दो आत्मघाती हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों हमलावरों ने एक शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों को निशाना बनाकर हमला किया। दोनों के विस्फोटों में बहुत अंतर नहीं था।
इसके पहले आज बगदाद में एक कार बम विस्फोट होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
|